South Africa के लेग स्पिनर इमरान ताहिर टी20 विश्व कप की टीम में जगह ना मिलने से बेहद निराश
South Africa के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि वह टीम मैनजमेंट से थोड़े बहुत सम्मान के हकदार हैं, जो उन्हें बेकार मानता है. उन्होंने यह भी कहा कि जब से मार्क बाउचर हेड कोच बने हैं, टी20 विश्व कप की योजनाओं पर उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. इमरान ताहिर को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल नहीं किया गया है. ताहिर ने 2019 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था. लेकिन उन्होंने खुद को टी20 के लिए उपलब्ध रखा था.
ताहिर ने कहा, “मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि मैं टीम में नहीं हूं. पिछले साल ग्रीम स्मिथ ने मुझसे बात की थी और कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप विश्व कप खेलें, जो ऑस्ट्रेलिया में था. मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उपलब्ध और उत्साहित व सम्मानित हूं क्योंकि आप मुझे सम्मान देते हैं. मैं तेयार हूं.”
उन्होंने आगे कहा कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आप इन सभी लोगों में मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए वह मुझे चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस जैसे कुछ अन्य लोगों से बात करने जा रहे हैं. उन्होंने मुझे दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप में डाला. लेकिन फिर किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया.
