South Korea: हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से करीब 100 लोग घायल,सड़कों पर दर्जनों लोगों को दिया जा रहा सीपीआर
South Korea: सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से करीब 100 लोगों के घायल होने की सूचना है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से इतनी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं, दर्जनों लोगों को दिल का दौरा पड़ने की खबर है.
[Breaking] Nightmare in #Itaewon. Current status is that over 50 people have collapsed and possible multiple fatalities due to overcrowding during the Halloween festivities. Stay tuned for more info. pic.twitter.com/NhvVqnHlkl
— allkpop (@allkpop) October 29, 2022
राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने योंगसान-गु जिले के इटावन में रिस्पॉन्स टीम को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन सिक ने कहा कि इटावन लीजर जिले में शनिवार रात भारी भीड़ के दौरान भगदड़ में करीब सौ लोग घायल हो गए. कितने लोगों को दिल का दौरा पड़ा, उनकी संख्या अधिकारी ने नहीं बताई. हालांकि, कहा कि ऐसे दर्जनों लोग थे.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है.

