Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कुकड़ा में सपा वोटर कैम्प आयोजित

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि प्रत्येक पात्र की वोट बनवाने के उद्देश्य से ही सपा वोटर कैम्प की श्रंखला में आज ग्राम कुकड़ा में सपा नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कुकड़ा में सपा वोटर कैम्प आयोजित किया

जिसका उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा किया गया। वोटरों को जागरूक करने नई वोट बनाने के क्रम में सैकड़ो की तादाद में फार्म सपा कार्यकर्ताओं ने भरे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा वोटर कैम्प से वोटरों में अपनी वोट बनवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है यही इस वोटर कैम्प की सफलता को दर्शाता है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा में सपा सरकार जाने के बाद से विकास का पहिया रुक गया है पूरी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़के व असुविधाओं से नगर व ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ गया है।

मेरा मकसद सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में विकास व योजनाओं को पहुंचाना है जो सशक्त व जनता से संवाद रखने वाले जनप्रतिनिधि व सपा सरकार लाकर ही सम्भव है।

सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सपा वोटर कैम्प के द्वारा प्रत्येक बूथ पर शतप्रतिशत वोट बनवाने तक वह अभियान जारी रखेंगे। इस दौरान सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, रेशु शर्मा, मेहरदीन प्रधान, सैदा हसन, डॉ इसरार अल्वी, इंतजार अंसारी, नवेद रंगरेज, फ़राज़ अंसारी सद्दाम अंसारी, जोनी अरोरा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =