Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर में पैदल गश्त कर रहे एसएसपी का व्यापारियों ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। दीपावली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर रहे एसएसपी अभिषेक यादव का भगतसिंह रोड पर व्यापरियों ने स्वागत किया।

एक व्यापारी ने एसएसपी को मिठाई भेट करते हुए धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी। एसएसपी फोर्स के साथ भीड़भाड वाले इलाके में गश्त कर रहे थे।

शहर में दीपावली व धनतेरस के त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी रौनक दिखायी दे रही है। शहर के भगतसिंह रोड को भी सजाया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए है।

भगतसिंह रोड पर कई स्थानों पर अस्थाई पुलिस पिकेट बनायी गयी है। गुरुवार शाम एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ शिवचौक से पैदल गश्त करते हुए भगतसिंह रोड पर पहुंचे तो कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकान से बाहर आकर एसएसपी का स्वागत किया।

उन्होंने एसएसपी को मिठाई खिलाकर धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने व्यापारियों से पुलिस सुरक्षा को लेकर बातचीत की। उसके बाद एसएसपी पैदल गश्त करते हुए हनुमान चौक से रुडकी चुंगी होते हुए नावल्टी चौराहे तक पहुंचे।

एसएसपी ने पुलिस फोर्स को सर्तकता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी से अभद्रता न करे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 6 =