Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति: एसएसपी ने 29 दरोगाओं को इधर-उधर किया

मुजफ्फरनगर। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कईं चौकी प्रभारियों समेत २९ दरोगाओं के तबादले किए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

बीती देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से दरोगा संजय सिंह को शहर कोतवाली, महिला दरोगा ज्योति यादव को थाना सिविल लाइन, महिला दरोगा सुमन शर्मा को थाना खतौली, दरोगा शैलेंद्र सोलंकी को थाना मीरापुर, दरोगा चंद्रपाल भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक यातायात के वाचक, प्रदीप कुमार शर्मा को मॉनिटरिंग सेल, महिला दरोगा ममतेश रानी को शहर कोतवाली, सतपाल सिंह को चरथावल, ओमेंद्र सिंह को ककरौली तथा जितेंद्र तेवतिया को भौराकलॉ भेजा गया है।

इसके अलावा दरोगा सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी लालू खेड़ी थाना तितावी बनाया गया है। प्रभारी चौकी लालूखेड़ी अनिल कुमार को थाना चरथावल भेजा गया है। शहर कोतवाली से दरोगा सुरेश कुमार को एसएसआई थाना खतौली बनाया गया है। दरोगा योगेंद्र सिंह को थाना मीरापुर से थाना बुढ़ाना, अजय कुमार त्यागी को थाना मंसूरपुर से थाना जानसठ, एसएसआई थाना सिविल लाइन रामपाल सिंह को कचहरी सुरक्षा, बचन सिंह अत्री को थाना नई मंडी से एसएसआई थाना सिविल लाइन, मीरापुर चौकी प्रभारी अजय कुमार बालियान को प्रभारी चौकी मीरापुर बायपास शाहपुर, पुलिस चौकी प्रभारी भूड खतौली रविंद्र सिंह को प्रभारी चौकी कस्बा मीरापुर बनाया गया है।

दरोगा शिवकुमार को थाना नई मंडी से प्रभारी चौकी नई मंडी बनाया गया है। अजय पाल सिंह को प्रभारी चौकी मीरापुर बायपास शाहपुर से थाना बुढ़ाना भेजा गया है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राखी पब्लिक स्कूल के चौकी प्रभारी गुरबचन सिंह को बेगराजपुर पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है

जबकि बेगराजपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुधीर कुमार को थाना भोपा भेजा गया है। शहर कोतवाली की रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के प्रभारी विजय कुमार त्यागी को थाना मंसूरपुर भेजा गया है। बुढ़ाना से दरोगा राघवेंद्र सिंह को शहर कोतवाली की रुड़की चुंगी पुलिस चौकी का प्रभारी उप निरीक्षक बनाया गया है।

थाना खतौली में तैनात दरोगा धीरेंद्र पाल सिंह को प्रभारी पुलिस चौकी राखी पब्लिक स्कूल थाना मंसूरपुर बनाया गया है। थाना खतौली से दरोगा सुभाष मारोठिया को थाना ककरौली भेजा गया है, जबकि नई मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी नरेंद्र सिंह को थाना नई मंडी भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + two =