Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ककरौली थाने के एसएसआई सहित पांच पुलिस उपनिरीक्षक  लाइन हाजिर 

मुजफ्फरनगर। मौलाना से कथित दुर्व्यवहार करने के आरोपी ककरौली थाने के एसएसआई सहित पांच पुलिस उपनिरीक्षकों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

लाइन भेजे गये दरोगाओं पर कार्य में लापरवाही, अनियमितता बरने के अलावा जनता के लोगो ंके साथ अभद्रता करने के आरोप थे। श्सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव ने ककरौली थाने पर तैनात एसआई हरपाल सिंह और लाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

हरपाल सिंह पर एक मौलाना के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे जबकि एसआई लाल सिंह कई दिनों से अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में चल रहे थे।

इसके अलावा एसएसपी ने रईस खान को खतौली से पुलिस लाइन, मंसूरपुर में तैनात एसएसआई क्षितिज कुमार को भी कार्य में लापरवाही व अन्य आरोपों के चलते लाइनहाजिर कर दिया है।

तितावी में तैनात विनोद तेवतिया एसआई और खतौली में तैनात एसआई रईस खान को भी कार्य में लापरवाही के चलते लाइनहाजिर कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fourteen =