वैश्विक

मदरसों में ऐसी चीजें सिखाई जाती हैं कि इस तरह के लोग तैयार हो जाएं: Uadipur घटना को लेकर Arif Mohammed Khan

Udaipur दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। घटना की कड़ी निंदा कर रहे तमाम राजनीतिक दलों के बीच केरल के राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में ऐसी चीजें सिखाई जाती हैं कि इस तरह के लोग तैयार हो जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि वहां क्या पढ़ाया जाता है, उसकी जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मदरसों में बच्चों को यह पढ़ाया भी जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर तन से जुदा करना है। इसे खुदा के कानून के तौर पर पढ़ाया जाता है।” उन्होंने कहा कि चिंता होती है, जब लक्षण सामने आते हैं, लेकिन गहरी बीमारी को समझने से ही इनकार कर देते हैं।

राज्यपाल ने कहा, “सवाल यह है कि क्या हमारे बच्चों को ईश-निंदा करने वालों का सर कलम करना पढ़ाया जा रहा है? मुस्लिम कानून कुरान से नहीं आया है, वह किसी इंसान ने लिखा है जिसमें सर कलम करने का कानून है और यह कानून बच्चों को मदरसों में पढ़ाया जा रहा है।”

 टेलर कन्हैया लाल का बुधवार (29 जून, 2022) को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर बीजेपी से निष्कासित हुईं नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने की वजह से उदयपुर में मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद नाम के दो आरोपियों ने कन्हैया लाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 4 =