उत्तर प्रदेश

Sultanpur News: पकड़ा गया 25 हज़ार का इनाम घोषित बदमाश आशीष पाल उर्फ आशु

Sultanpur News:  देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में जहां 25 हज़ार के इनामिया बदमाश आशीष पाल उर्फ आशु गोली लगने से घायल हो गया वहीं एक सिपाही के हाथ मे भी गोली लग गई। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया है।

दरअसल ये मामला है नगर कोतवाली के रामनगर इमिलिया गांव के पास का। जहां पुलिस को सूचना लगी कि कुछ संदिग्ध बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये घेराबंदी शुरू की। बदमाश को आता देख पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

जिससे विक्रम बघेल नाम का सिपाही हाथ मे गोली लगने से घायल हो गया वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। बदमाश की पहचान रामनगर इमिलिया के रहने वाले आशीष पाल उर्फ आशु के रूप में हुई जिसपर पुलिस ने पहले से ही 25 हज़ार का इनाम घोषित कर रखा था, इसके साथ ही वो कई दिनों से फरार चल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सिपाही विक्रम बघेल और बदमाश आशीष पाल उर्फ आशु को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक की माने तो इसपर लूट जानलेवा हमले सहित कुल चार आपराधिक मामले जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र में दर्ज हैं। इसके साथ ही ये जेल में बंद रामनगर इमिलिया के शातिर बदमाश मुन्ना सिंह के लिये कार्य करता रहा है। फिलहाल पुलिस इसके अन्य आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =