Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रीन स्ट्रीट ए टू जेड कॉलोनी के थर्ड फेस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। ग्रीन स्ट्रीट ए टू जेड कॉलोनी के थर्ड फेस के निवासियों द्वारा पार्क में भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री बालाजी महाराज का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

पंडित काशीनाथ जी द्वारा पूजन कार्य किया गया और उसके उपरांत भगवान की कृपा से हवन पूजन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर पूजन कार्य किया 

भगवान श्री राम से प्रार्थना की गई कि सभी को सुखी रखे और स्वस्थ रखें और हवन की पवित्र अग्नि द्वारा वायुमंडल का शुद्धिकरण हो और सभी कीटाणुओं का नाश हो और ईश्वर की कृपा हम पर बनी रहे

सभी ने यज्ञ में आहुति दी और भगवान की आरती की और फल का भोग लगाया और सभी को प्रसाद वितरण किया गया और प्रभु श्री राम की कृपा से आगे भी ऐसे आयोजन होते रहे

इसी मंगल कामना के साथ संकीर्तन संपन्न हुआ

कार्यक्रम में जगमोहन लाल वर्मा संदीप कुमार गोयल जितेंद्र त्यागी एडवोकेट लवी वर्मा मनोज ठाकुर हेमंत कुमार प्रॉपर्टी डीलर रितु चौधरी अनीता वर्मा बबीता संतोष भीम अनिता चौधरी अमित गोयल आलोक वर्मा अमित वर्मा आदि परिवारजनों सहित उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + seventeen =