उत्तर प्रदेश

विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण: विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर 06 जुलाई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री योजना के आवास तुरंत आबंटित करने व जनपद के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2022 तक सबका अपना घर हो। इसी कड़ी में उन्होंने कल (05 जुलाई) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन व निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिती की जानकारी ली।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में विकास कार्यों की गति तीव्रता के साथ आगे बढ़ी है। इस अवसर पर उन्होंने सचिव एम.डी.ए. महेंद्र सिंह को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, महायोजना 2030, नक्शों की स्वीकृति में तीव्रता, शहर व शुकतीर्थ के श्मशान घाटों के सौंदर्यकरण व मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में 500 सीटिंग वाले एक मीटिंग हॉल की स्थापना के लिए निर्देशित किया।

सचिव महेंद्र प्रसाद ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना व आगामी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =