वैश्विक

Siddhu द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान को लेकर सस्पेंस जारी

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह Siddhu द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान को लेकर सस्पेंस जारी है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच गुरुवार (30 सितंबर) की शाम को दो घंटे तक चली बैठक के बाद कोई जानकारी बाहर नहीं आई। पंजाब भवन में बैठक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। बताते चलें कि ‘दागदार’ अधिकारियों और मंत्रियों की नियुक्ति पर मतभेद को लेकर दो दिन पहले ही सिद्धू ने कांग्रेस पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

पंजाब भवन से चन्नी पहले (शाम करीब छह बजे) जबकि सिद्धू उसके आधे घंटे बाद बाहर निकले। पार्टी के किसी भी नेता ने बैठक में क्या हुआ इसपर मीडिया से बात नहीं की। आज दिन में सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी से मिलने के लिए पटियाला से चंडीगढ़ आए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चन्नी ने बुधवार (29 सितंबर) को सिद्धू से बात करके समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाने की पेशकश की थी।

चन्नी के साथ बैठक से ठीक पहले सिद्धू ने राज्य के नवनियुक्त पुलिस प्रमुख (पुलिस महानिदेशक, डीजीपी) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान मामले में दो युवकों को गलत तरीके से फंसाया और बादल परिवार को क्लीन चिट दे दिया।

दिल्ली में पत्रकारों के सवालों को अनदेखा करते हुए चंडीगढ़ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर जोरदार हमला बोला। कैप्टन ने सिद्धू के पर कहा वह गंभीर व्यक्ति नहीं हैं और सबको साथ लेकर काम नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा, वह पढ़े लिखे शख्स हैं। मेरे साथ मंत्री के तौर पर उन्होंने अच्छा काम किया। यह जरूरी है कि सिद्धू उनको काम करने दें। सिद्धू हावी होना चाहते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =