उत्तर प्रदेश

Swami Prasad Maurya का मुंह काला करने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

 Swami Prasad Maurya के एक बयान ने आफत मचा दी है. रामचरितमानस पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद लगातार खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं तो कानपुर में सामाजिक संगठन ने स्वामी प्रसाद मौर्य का मुंह काला करने वाले व्यक्ति या युवक को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

सामाजिक संस्था शास्त्री नगर रामलीला सोसाइटी के पदाधिकारी ने बकायदा यह ऐलान करते हुए कि जो भी व्यक्ति स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह पर कालिख पोत देगा उसे 1 लाख रुपये का चेक या नगद राशि दी जाएगी.

इसके लिए उन्होंने पहले से ही चेक बना कर रख लिया है.सामाजिक संस्था के लोगों कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह से रामचरितमानस पर टिप्पणी की है वह बहुत ही निंदनीय है और हिंदुओं व सनातन धर्म के लोगों का अपमान है. हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं क्योंकि उन्होंने रामायण पर ही सवाल उठा दिया. ऐसे में उन्हें सजा मिलनी और उनका अपमान होना जरूरी है. कानपुर के साउथ में हिन्दू वादी संगठन ने Swami Prasad Maurya का पुतला भी फूंका.

Swami Prasad Maurya द्वारा दिए गए रामचरितमानस के बयान पर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर संस्था के लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपा और स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा लिखने की मांग भी की. कानपुर में ही अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने भी स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुकदमा लिखे जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ​हाल में एक बयान में तुलसीदास रचित रामचरितमानस को लेकर कहा था कि इस ग्रंथ के कुछ अंश सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देकर आपसी घृणा बढ़ाते हैं. इसके बाद सोमवार को मौर्य ने इस ग्रंथ के कुछ अंशों का हवाला देकर बताया कि किस तरह पिछड़ी जातियों के खिलाफ इस ग्रंथ में अपमानजनक भाषा इस्तेमाल की गई है. मौर्य ने इन अंशों को ​हटाने की पुरज़ोर मांग भी रखी. उनके इस बयान के बाद से ही यूपी में बवाल खड़ा हुआ है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 16 =