फिल्मी चक्कर

मुश्किल में फंसे Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर असित मोदी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अबतक कई किरदार बदले गए, लेकिन उसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. कुछ दिन से शो किसी और वजह से चर्चा में है. अभिनेत्री ने शो के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ मानसिक और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए. अब इसपर अपडेट आया है. मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया पवई पुलिस ने शो के एक अभिनेता की शिकायत के आधार पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था असित मोदी ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. एक्ट्रेस ने कहा था, “शुरुआत में, मैंने काम खोने के डर से उनके सभी बयानों को नज़रअंदाज़ कर दिया. लेकिन अब बहुत हो गया अब मैं इसे और नहीं सहूंगी. बता दें कि एक्ट्रेस काफी लंबे समय तक शो से जुड़ी हुई थी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah निर्माता असित कुमार मोदी ने पहले कहा था कि, “हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. चूंकि हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही है. वहीं, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और जतिन बजाज ने कहा था, एक्ट्रेस ने पूरी टीम के साथ बदसलूकी की थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =