आरोपियों को फांसी नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी- साइस्ता
झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार हुए तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन ने आत्हत्या करने की बात कही है। साइस्ता परवीन ने कहा कि यदि हत्यारों पर धारा 302 (हत्या) का आरोप नहीं लगाया गया और फांसी नहीं दी गई, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।
Sahista Parveen, wife of Tabrez Ansari who was lynched in Jharkhand in June: If the murderers are not charged with section 302 (murder) & hanged, I will commit suicide. Whole world knows how my husband died but nobody in the administration is ready to stand with us. pic.twitter.com/zf8xRXSMgt
— ANI (@ANI) September 16, 2019
साइस्ता परवीन ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मेरे पति की मृत्यु कैसे हुई लेकिन प्रशासन में कोई भी हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं है। इससे पहले तबरेज अंसारी की पत्नी ने का कहा था कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दिया गया। परवीन ने कहा कि पहले इस मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के प्रभाव में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया गया था।

अंसारी की पत्नी ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, मैं चाहती हूं कि सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि हमें न्याय मिल सके।

