विमान में मारपीट

वैश्विक

London से ढाका जा रही फ्लाइट में यात्रियों की जमकर मारपीट, हवा में चले घूंसे, फटी टी-शर्ट; वीडियो वायरल

London से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों यात्रियों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे और इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। यात्रियों और केबिन क्रू ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। एयरलाइन के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने कहा है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी और वह मामले की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह और दोनों यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एयरलाइन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Read more...