श्रीराम कथा

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में इस बार ऐतिहासिक होगी रामलीला, नई मंडी रामलीला कमेटी मनाएगी 100वां महोत्सव; 30 सितंबर से श्रीराम कथा, 8 अक्टूबर से भव्य रामलीला

Muzaffarnagar की नई मंडी रामलीला इस वर्ष अपने 100वें महोत्सव के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। 30 सितंबर को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत होगी, जो 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक चलेगी। 8 अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा और 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की विजय यात्रा शाम 7:30 बजे निकाली जाएगी। इसी दिन पीठ बाजार में भरत मिलाप और 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक का आयोजन होगा। राजतिलक के बाद महाराजा अग्रसेन की जीवन लीला का करीब दो घंटे का मंचन भी किया जाएगा। इस तरह 100वां महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक परंपरा को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर बनेगा।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुरु पूर्णिमा पर Muzaffarnagar में 21 जुलाई से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीराम कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Muzaffarnagar गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर Shri Ram Katha का सात दिवसीय आयोजन 21 से 27 जुलाई तक सनातन धर्म सभा भवन में होगा। 21 जुलाई को सुबह 9 बजे हनुमान मंदिर (डाकखाना) से भव्य कलश यात्रा निकलेगी, जबकि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा व्यास हिमेश शास्त्री (मथुरा) श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। समापन दिवस 27 जुलाई को कथा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

Read more...