Muzaffarnagar

संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सर्दी से हाल हुआ बेहालः कोहरे की पड रही है मार

Muzaffarnagar अधिकारियो के निर्देशन मे निराश्रितो को सर्दी से बचाव हेतु एवं गौवंश की सेवा जैसे पुनीत कार्य कराये जा रहे हैं। जिनकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। शीतलहर जान निकाल रही है और कोहरे के प्रभाव के कारण सूरज की गर्मी का असर भी नहीं हो पा रहा है। इस कारण दिन की शुरूआत देर से हो रही है तो रात घिरने से पहले ही लोग गरम कपड़ों के सहारे घरों में दुबकने के लिए विवश हो रहे हैं।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: २३ वर्षों से फरार ईनामी शातिर गिरफ्तार

Muzaffarnagar अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना रतनपुरी पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा १० हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।’

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कई इंस्पैक्टर व दरोगा किये इधर से उधर

Muzaffarnagar News सब इंस्पैक्टर पुष्पेन्द्र तोमर को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सिविल लाइन, सब इंस्पैक्टर तपन जयंत को सम्बद्ध चुनाव सैल से से एसएसआई मीरापुर, उपनिरीक्षक अनिल कुमार राघव को पुलिस लाइन से एसएसआई भोपा की जिम्मेदारी सौपी गई है। सब इंस्पैक्टर आदेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई भौराकला, शिवनंदन शर्मा को पुलिस लाइन से एसएसआई छपार के लिए भेजा गया है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बैंक प्रबंधकों के साथ की मीटिंग

Muzaffarnagar पुलिस टीमों को बैंकों के बाहर समय-समय पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अगर उन्हें कोई अपराधिक गतिविधि नजर आती है अथवा किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा प्रतीत होता है तो इसकी सूचना तत्काल डायल-११२ अथवा स्थानीय थाना पर दें , मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह से आपकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ग्राम जटमुझेडा में निशुल्क: आयुष चिकित्सीय एवम योग शिविर का आयोजन

Muzaffarnagar शिविर में पटेलनगर से डा रिम्पल चौधरी, लच्छेड़ा से डा वरुण चौधरी एवं मखियाली से डा शनि सिंह ने तत्परता से अपना योगदान दिया साथ में योग प्रशिक्षक योगेश व योग सहायक शशांक द्वारा सभी ग्रामीणों को योग कराया और योग से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में लाभार्थियों की कुल संख्या 106 रही।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar न्यायालय में हाजिर न होने पर माफिया सुशील मूंछ के खिलाफ नई मंडी पर हुआ मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया एवं मा०न्या० से भगोड़ा घोषित अपराधी सुशील उर्फ मूंछ पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम मथेड़ी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मा० न्यायालय के आदेशों की अवलेहना करते हुए लगातार गैरहाजिर रहने के कारण मु०अ०सं० १७/२०२४ धारा १७४ए भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ग्राम नसीरपुर में निशुल्क: आयुष चिकित्सीय एवम योग शिविर का आयोजन

Muzaffarnagar शिविर में आए ग्रामीणों को ऋतुचर्या, व्याधिक्षमत्व व उनसे संबंधित जानकारी तथा औषधियों जैसे च्यवनप्राश आदि का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर में पटेलनगर से डा रिम्पल चौधरी, लच्छेड़ा से डा वरुण चौधरी एवम मखियाली से डा शनि सिंह ने तत्परता से अपना योगदान दिया

Read more...
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, कंबल वितरण एवं रैन बसेरों का निरीक्षण किया

Muzaffarnagar सर्वप्रथम एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रेलवे स्टेशन मॉल गोदाम नई मंडी भोपा पुल पर राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किए। तत्पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जहा रैन बसेरा में अनियमितताएं मिलने पर कल तक पूरी व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पचास गांवों में बनेगी ग्राम पंचायत आपदा प्रबन्धन योजना

Muzaffarnagar आपदा प्रबन्धन समिति पांच उपसमितियों का गठन करेगी, जिसमें सूचना एवं पूर्व चेतावनी दल, खोज एवं बचाव दल, प्राथमिक उपचार दल, आश्रय प्रबन्धन दल, पेयजल व स्वच्छता दल शामिल रहेंगी। भविष्य में संभावित आपदाओं का विवरण एवं विस्तृत कार्ययोजना भी बनायी जायेगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत आपदा प्रबन्धन योजना में महत्वपूर्ण इमरजेंसी फोन नम्बर, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण सम्पर्क सूत्र व फोन नम्बर, ग्राम पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण कर्मचारियों के फोन नम्बर भी दिये जायेंगे।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: खतौली गंग नहर में कूदी महिला को बचाया

Muzaffarnagar सविता को नहर में कूदते देख मौके पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। आस पास मौजूद कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेलकर नहर के पानी में डूब रही सविता को बाहर निकाला। महिला के नहर के पानी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही आनन-फानन मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सविता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन में 13 मेडल जीत कर Muzaffarnagar का नाम रोशन किया

Muzaffarnagar नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के मध्य प्रदेश स्टेट सेक्रेटरी प्रकाश माली ने कहा कि हजारों किलोमीटर लंबा सफर तय कर जो टैलेंट दिखाया उसके लिए मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस अकैडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व पूरी डांस टीम बधाई की पात्र हैं,नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप भारत के नेशनल सेक्रेट्री रजनीकांत ठाकुर ने मोहन अरोरा व पूरी डांस टीम को बधाई दी है

Read more...