वैश्विक

Taiwan Earthquake: ताइवान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Taiwan Earthquake: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार को ताइवान के युजिंग जिले में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप ताइवान में युजिंग से 85 किमी पूर्व में 06:44:15 (UTC) पर हुआ. सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र 23.100 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.300 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया.

भूकंप की गहराई की निगरानी 10.0 किमी पर की गई. इस बीच, सेंट्रल वेदर ब्यूरो (सीडब्ल्यूबी) के आंकड़ों के मुताबिक, ताइवान के दक्षिणपूर्वी काउंटी ताइतुंग में 6.4 तीव्रता का भूकंप कल रात 9:41 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया. ब्यूरो के भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से लगभग 35.8 किलोमीटर उत्तर में 7.3 किमी की गहराई पर स्थित था.

ताइवान के पूर्वी काउंटी ताइतुंग में शनिवार रात 9:41 बजे 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. उसके बाद से रविवार सुबह तक में 47 झटके महसूस किए गए. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. द्वीप की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =