वैश्विक

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप- तांडव सीरीज पर लगाया जाए प्रतिबंध: सुरेंद्र नाथ अवधूत

नई दिल्ली।विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि सनातन हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कालका जी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि तांडव सीरीज पर भारत सरकार को प्रतिबंध लगाना चाहिए

क्योंकि हर बार हमारे हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। अवधूत ने कहा कि एक षडयंत्र के तहत फिल्म हो या वेब सीरीज हर निर्माता अपनी फिल्म और वेब सीरीज को हिट कराने के इरादे से हिन्दू देवी और देवताओं को अपमानित करते हैं

लेकिन अब समय आ गया है कि सख्त फैसले लिए जाए ताकि अगली बार कोई दूसरा फिल्म निर्माता इस तरह हमारे धर्म और देवी देवताओं को अपमानित नहीं कर सके।

वे दूसरे धर्म को क्यों नहीं अपना लक्ष्य बनाते हैं। उनका लक्ष्य सिर्फ हिन्दू धर्म और हमारे देवी देवताओं का होता है।

हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि इस तांडव वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि कोई भी निर्माता इस तरह का षडयंत्र नहीं रच पाए।

अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वाम ब्रह्माश्रम ने कहा कि फिल्म  तांडव में हिंदू देवी -देवताओं का अपमान किया गया है। इस पर सेंसर बोर्ड को रोक लगा देनी चाहिए।

दरअसल इस फिल्म के एक सीन में स्टेज पर दो कलाकार आपस में एक ड्रामा करते दिख्राए गए हैं। उसी सीन में कलाकार जीशान अय्यूब की ओर से एक डायलॉग बोला जाता है। इस डायलॉग में भगवान राम और भगवान शिव को लेकर बातें कही गई हैं।

इसे लेकर साधु-संतों में गुस्सा है। पुतला जलाने वालों में परिषद के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को चेतावनी जारी की।

वेब सीरीज तांडव को लेकर जौनपुर जिले में भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक वर्मा की अदालत में अभिनेता सैफ अली खान, जीशान अयूब और डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित अन्य के विरुद्ध वाद दर्ज किया गया। मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर निवासी अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर वेब सीरीज तांडव के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस वेब सीरीज में अभिनेता जीशान अयूब ने एक कार्यक्रम में अभिनय करते हुए भगवान शिव का वेश धारण किया है।

बेहद हास्यास्पद तरीके से उनसे संवाद करते हुए हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक चित्रण किया गया है। इसी तरह एक अन्य संवाद में महिला और जाति व्यवस्था के संदर्भ में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस दृश्य को देखने के बाद उनके समेत अन्य साथियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 2 =