खेल जगत

Lucknow: टी20 में Team India ने श्रीलंका को 62 रनों से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

Lucknow के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारत Team India ने श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में दो विकेट पर 199 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी. 

भारत के लिए बल्लेबाज़ी में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 89 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 57 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए. वहीं श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. 

टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद श्रीलंका को 200 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहली ही गेंद पर पथुम निसानका आउट हो गए. इसके बाद श्रीलंकाई टीम उबर नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. 

इस दौरान जनिथ लियंगे (Janith Liyanage) 11, कमिल मिशारा (Kamil Mishara) 13 और दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) 10 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, चरिथ असालंका (Charith Asalanka) एक छोर पर डटे रहे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. 

असालंका ने 47 गेंदों में पांच चौको की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. वहीं दुसन शनाका (Dasun Shanaka) तीन रन ही बना सके. अंत में चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) ने 14 गेंदों में 21 और दुष्मांता चमीरा (Dushmantha Chameera) ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए. लेकिन यह दोनों सिर्फ अपनी टीम का हार का अंतर ही कम कर सके. 

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो ओवर में 9 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 3 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट निकाले. इसके अलावा युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =