फिल्मी चक्कर

Naagin 6 हिट होते ही Tejasswi Prakash ने खरीदी नई Audi Q7

Tejasswi Prakash  अपने करियर की दूसरी पारी में वो आगे ही आगे बढ़ते जा रही हैं. वहीं नागिन सीरियल के हिट होते ही तेजस्वी प्रकाश ने अपनी नई ऑडी क्यू 7 भी खरीद ली है. Tejasswi Prakash गुड़ी पाड़वा के दिन नई कार खरीदना चाहती थीं लेकिन बिजी होने के कारण 3 दिन बाद वो नई कार को घर ले जाने के लिए शोरूम पहुंचीं.

वहीं नई कार की डिलीवरी लेने वो अकेले नहीं पहुंची थीं बल्कि उनके साथ थे करण कुंद्रा जो तेजस्वी की कामयाबी में हर पल उनके साथ खड़े नजर आते हैं. तेजस्वी प्रकाश ने कार घर ले जाने से पहले रीति रिवाज़ के मुताबिक पूजा भी की. इसके लिए बाकायदा उन्होंने पंडित जी को भी बुलाया था. कार की पूजा और फिर कार के आगे नारियल तोड़ने के बाद ही तेजस्वी गाड़ी को लेकर गईं. 

Tejasswi Prakash ने जो नई कार खरीदी है उसकी कीमत लगभग 1 करोड़ है. कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस कार के दीवाने हैं और अपने लग्जुरियस कार कलेक्शन में शामिल कर चुके हैं. वहीं अब तेजस्वी प्रकाश भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

बिग बॉस में आने से पहले तेजस्वी का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था लेकिन बिग बॉस में नजर आते ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लॉटरी लग गई.

Tejasswi Prakash जहां नागिन की लीड एक्ट्रेस हैं तो वहीं करण कुंद्रा के पास भी प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं. वो जहां लॉक अप में जेलर के तौर पर नजर आ रहे हैं तो जल्द ही एक और रियलिटी शो को होस्ट भी करने वाले हैं.   

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =