Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद का वित्तीय वर्ष-2020-21 के लिए शुद्ध जमा का वार्षिक लक्ष्य-10170 लाख रू0 गत वर्ष के समान निर्धारित किया गया है

मुजफ्फरनगर। सहायक निदेशक (बचत) ने बताया कि अपर निदेशक, राष्ट्रीय बचत उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनांक 21.09.2020 के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का वित्तीय वर्ष-2020-21 के लिए जमा निकासी के उपरान्त शुद्ध जमा का वार्षिक लक्ष्य-10170 लाख रू0 गत वर्ष के समान निर्धारित किया गया है।

लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु जनपद के सभी विभागों का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसक साथ ही जनपद में नियुक्त 264 महिला प्रधान अभिकर्ताओं का 1.00 लाख रू0 मासिक एवं 12.00 लाख रू0 वार्षिक लक्ष्य निर्धाात किया गया है।

जनपद मे नियुक्त 165 सामान्य अधिकृत किया गया है। महिला प्रधानध्सामान्य अधिकृत अभिकर्ता अपने वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु अभी से प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करना प्रारम्भ कर दे।

आप अपने वार्षिक लक्ष्य से अधिक भी धनराशि जमा करा सकते है यह प्रतिबन्ध नही है कि आप केवल अपना लक्ष्य ही पूर्ण करे। महिला प्रधान अभिकर्ताआें को आवर्ति जमा खातों में धनराशि जमा कराने पर 4 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।

तथा सामान्य अधिकृत अभिकर्ताओं का राष्ट्रीय बचत पत्र, 1,2,3 व 5 वर्षीय सावधि जमा खाता, किसान किवास पत्र तथा मासिक आय योजना में धनराशि जमा कराने पर 0.50 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 16 =