Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में मिले 20 नए पॉजिटिव, 35 हुए डिस्चार्ज, अब ज़िले में 360 संक्रमित

मुजफ्फरनगर -आज जिले में 20 और पॉजिटिव मिले हैं जबकि 35 को कोरोना की जंग जीतने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद अब जिले में 360 कोरोनावायरस से संक्रमित गए हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि आज 1280 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 20 पॉजिटिव मिले हैं जबकि 35 को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आज जो संक्रमित मिले हैं उनमें जड़ौदा, बढ़ेड़ी, न्यजूपुरा से 1-1 और अलमासपुर से 2 मरीज मिले हैं.आर्य पुरी ,नई मंडी और गांधी कॉलोनी से भी एक- एक पॉजिटिव मिला है।

लक्ष्मण विहार और प्रेमपुरी से भी एक-एक संक्रमित मिला है, एक संक्रमित बघरा के ग्राम पीनना से मिला है

जबकि जानसठ की कव्वाल जेल से भी एक पॉजिटिव मिला है ,चरथावल के मलीरा में एक, झबेडा में दो, शाहपुर के सौरम और भोरा कला से 1-1 संक्रमित मिला है, खतौली के पूजा नर्सिंग होम से एक और कस्बे से भी एक पॉजिटिव मिला है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 19 =