आदर्श कालोनी युवक का नाले में मिला शव
मुजफ्फरनगर। नाले मे युवक का शव पडा देख दर्जनो मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह नई मन्डी थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी मे युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी की मौजूदगी मे पुलिसकर्मियो ने किसी प्रकार नाले से उक्त युवक के शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस द्वारा जब मौके पर मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान आदर्श कालोनी निवासी युवक संजीव पुत्र धर्मवीर ंसिह के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अगवत कराया। संजीव की मौत की खबर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। चर्चा रही कि मृतक शराब पीने का आदि था। इस हादसे से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।
