Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar शिव चौक एवं रहमानिया मस्जिद खालापार के प्रकरण की जांच की जाए- हरेन्द्र मलिक

Muzaffarnagar। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि शिव चौक एवं रहमानिया मस्जिद खालापार के प्रकरण की जांच की जाए। तथा प्रशासन ऐसी कोई कार्यवाही ना करे जिससे लोगों के बीच वैमनस्यता बढ जाए।

सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि शिव चौंक पर मौर्हरम के जूलूस के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी सूझ-बूझ से उक्त मामले को शान्त करा दिया। उन्होने कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि पिछले दिनों खालापार में रहमानिया मस्जिद के पास कुछ राहगीरों ने अपने-अपने कपडे बिछाकर वहां नमाज अदा करी।

जिस पर पुलिस ने उन राहगीरों सहित इमाम के विरूद्ध कार्यवाही की। प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराये तथा रास्ता रोकने पर जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने यह भी कहा कि बुढाना में भाकियू कार्यकर्ता पिछले 59 दिन से बजाज शुगरमिल पर धरना दे रहे हैं।

अब जाकर उन्हे 81 करोड रूपये का भुगतान मिल पाया है। जबकि किसानो का शुगर मिल पर 339 करोड रूपये बकाया है। किसानों को उनकी रकम का ब्याज मिलना चाहिए। तथा जिला प्रशासन बजाज शुगरमिल की सम्पत्ति को नीलाम कर उसके पैसे को किसानों मे बंटवाये। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने शुकतीर्थ मेंं प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव द्वारा पिछडे वर्ग व अन्य समाज की बेटियों के लिए जो टिप्पणी की है। उसकी निन्दा करते हैं।

उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ऐसी कोई कार्यवाही ना करे। जिससे लोगों मे मनमुटाव पैदा हो। सपा नेता सतेन्द्र सैनी व सपा नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बॉबी व श्यामलाल बच्ची सैनी ने भी स्वतंत्र देव सिंह के बयान की निन्दा की। तथा माफी मांगनी चाहिए। प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ नेता गौरव जैन, साजिद अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी, स.तरणजीत सिंह, सलीम मलिक,वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा आदि मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =