उत्तर प्रदेश

Moradabad: प्लॉट और बोलेरो की डिमांड पूरी न करने पर विवाहिता को उतारा मौत के घाट, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप

Moradabad के छजलेट थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उसका शव फंदे से लटकता मिला. संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले में परिजनों के द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी अनुसार, 4 महीने पहले ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के ग्राम मधुपुरी निवासी महिपाल सिंह ने अपनी बेटी ज्योति सिंह की शादी छजलैट थाना इलाके के ग्राम फरीदपुर भेड़ी निवासी सुखराज उर्फ सोनू के साथ की थी. गुरुवार को नवविवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी पुलिस को मिली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है.

इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक ज्योति के पिता महिपाल की तहरीर पर सुखराज उर्फ सोनू पति, गीत मोहन देवर, मोनू, सास कमला देवी व सुसर रामगोपाल के ऊपर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ज्योति सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के मामले में ज्योति के भाई अंकित के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया की ज्योति के ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा जो भी दहेज की मांग की गई थी. वह शादी के समय बढ़-चढ़कर पूरी कर दी गई थी. शादी में दहेज में कार और सोने चांदी के आभूषण दिए गए थे.

इसके बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ सही चलता रहा लेकिन फिर अचानक ज्योति के पति सुखराज व ज्योति के ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा ज्योति से बोलेरो और प्लाट की डिमांड की जा रही थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 17 =