Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जो देश हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा-चेतन सिंह चौहान

2 8 |मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सीएए के समर्थन में जनसभा हुई, जिसमें हजारों नागरिक मौजूद रहें। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से नागरिक संशोधन अधिनियम पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो की भीड सम्मलित रही।
जिले के प्रभारी मंत्री चेतन सिंह चौहान ने सभा में कहा जो देश हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।

सीएए किसी के खिलाफ नहीं है। देश के ९० प्रतिशत लोग नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हैं। यह कानून नागरिकता देने वाला है ना कि छीनने वाला।

विपक्ष की एक बडी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि एक नेता यहां आई थी। कुछ लोगों के घर गई, लेकिन सियाचिन में जो शहीद हुए उनके घर नहीं गई। यह निचले किस्म की राजनीति है। दंगाइयों से प्रदेश सरकार सख्ती से निपट रही है। उनकी संपत्ति से ही नुकसान की भरपाई होगी।केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि १९४७ में देश में कानून बना था।

पहला संशोधन अब हुआ है। पाकिस्तान में नारकीय जीवन जी रहे लोगों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या २३ फीसदी से घटकर केवल ३ प्रतिशत रह गई है।

आजादी के बाद से भारत में मुस्लिम ७ से १९ फीसदी गए हैं। उन्होंने कहा कि २० दिसंबर को जिले में पथराव व उपद्रव हुआ। उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन निर्दाष पर कार्रवाई नहीं होने देंगे। आज की भीड़ ने उपद्रवियोंं को जवाब दे दिया है कि लोग सीएए का समर्थन करते हैं। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि सीएए किसी भी भारतीय के खिलाफ नहीं है यही कारण है कि देश की जनता इसका समर्थन कर रही है।

क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने कहा पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता मिलनी चाहिए। जो विरोध कर रहे हैं उनकी अंतरात्मा भी स्वीकार कर रही है, लेकिन राजनीतिक मजबूरियां है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल कहते हैं २ करोड आएंगे तो खाने पीने की व्यवस्था कैसे होगी। लेकिन ८ करोड देश से जाएंगे भी। उन्होंने कहा कि हिंदू संसार का केंद्र बिंदु है। धारा ३७० हटने पर देश में पूर्ण संविधान लागू हुआ है। वह सीए के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून का भी समर्थन करते हैं। पदयात्रा के दौरान शिवचौक पर भाजपाइयों पर पुष्प वर्षा हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =