वैश्विक

कोयला खदानें अडानी को देनी हैं, किसान खेती छोड़ मजदूर बन रहे- Rakesh Tikait

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने देश में छिड़े लाउडस्पीकर विवाद पर अपनी राय देते हुए कहा कि लाउडस्पीकर को धार्मिक आधार पर नहीं, साउंड के आधार पर बंद करना चाहिए। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में केवल एक चीज पर काम चल रहा है कि वोट कैसे मिलेंगे। वोट हासिल करने पर पीएचडी चल रही है।

राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने कहा कि लाउडस्पीकर कहीं पर भी हो वो आवाज करता है, ऐसे में उसको धार्मिक आधार पर नहीं नॉइस पॉल्यूशन फैलाने के आधार पर बंद करना चाहिए। देश में व्याप्त बिजली संकट के बीच किसानों को सस्ती बिजली मुहैया कराने के सवाल पर किसान नेता ने कहा कि सरकार और बिजली कंपनियां मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि चार-पांच महीने पहले कोयले का रेट 8000 रुपए प्रति टन था आज 18,000 रुपए है।

राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait)  ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला खदानें अडानी को देनी हैं इसलिए कोयले और बिजली का संकट दिखाकर खदानें अडानी को कैसे दी जाएं इसका षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब तक सस्ती बिजली नहीं मिली है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के किसान आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश में एग्रिकल्चर बिजली के रेट आधे करने की बात जरूर की है पर बिजली की आपूर्ति में कटौती हुई है।

एमएसपी के सवाल पर राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने कहा कि भारत सरकार ने कमेटी के नाम मांगे हैं पर हमने सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं, उन सवालों के जवाब मिलते ही हम एक हफ्ते के अंदर कमेटी के नाम बता देंगे।

राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया था कि किसान खेती छोड़कर मजदूर बन रहे हैं। किसानों की आय घट रही है और अरबपतियों की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन ही रास्ता बचेगा। साथ ही राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सबका साथ-सबका विकास मुद्दे की कमियां भी गिनाई थीं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिला पंचायत का बजट अपने समर्थित सदस्यों के इलाके में आवंटित करना “सबका साथ-सबका विकास” में सबसे बड़ी बाधा है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =