Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी

मुजफ्फरनगर। किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना आज सातवे दिन भी यथावत रूप से जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक किसानो की विद्युत समस्या एवं बकाया गन्ना भुगतान आदि का समाधान नही हो जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना किसान का पिछले चार वर्षो मे कोई मूल्य नही बढा है, जबकि उत्पादन लागत मे दोगुना वृद्धि हुई है। सरकार किसान की कमर तोड रही है।

भुगतान के सारे वायदे जुमले साबित होने नजर आ रहे हैं। उन्होने कहा कि मूल्य मे वृद्धि से पहले किसान अपने घर वापिस नही जाएगा। उन्होने आरोप लगाया कि किसानो को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नही मिल पा रहा है।

भाकियू ने धरने के माध्यम से सरकार से मांग की है कि गन्ने का मूल्य ४५० रू कुंतल घोषित किया जाय, २ किसानों के बकाया गन्ना भुगतान लगभग ८००० करोड़ का भुगतान वापस कराया जाए

न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाया जाए। ४ किसानों के कोल्हू पर फिक्स चार्ज के आधार पर बिल लिया जाये, गन्ना नियंत्रण कानून से व्याज समाप्त करने की धारा को समाप्त किया जाए

धान के क्रय केंद्र पर किसानों की खरीद की जाय। मक्का व बाजरे के भी क्रय केंद्र खोले जाय। इन समस्याओं के समाधान तक पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने की अध्यक्षता महाशय कलम सिंह ओमपाल सिंह मलिक ने किया।धरने में मुख्य रूप से अनुज बालियान, अर्जुन सिंह , देशपाल सिंह, राजू अहलावत, अशोक घटायन, योगेंद्र सिंह, विपिन मेंहदीयान, आलोक गोयल, बिट्टू ठाकुर, महकार सिंह, श्याम सिंह सैनी, ओमवीर सिंह, गुलशन दतियाना, सतेंद्र नेताजी, नवीन सैनी, बीरसिंह, ज्ञानेश्वर त्यागी

सतेंद्र ठाकुर, चंचल, अनुज बालियान, मुरसलीन, योगेश बालियान, नवीन राठी, मांगेराम त्यागी, बाबू सिंह, रामपाल दरोगा जी, हरिओम त्यागी, बिट्टू, कुशलवीर सिंह, नोमान, कुलदीप त्यागी, पिंटू बालियान सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =