वैश्विक

पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया

हाल ही में भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया। आठ जनवरी 2021 को सेना ने भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा की तरफ एक चीनी सैनिक को पकड़ा।

पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। पीएलए के सैनिक ने भारतीय सीमा रेखा को लांघा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

पिछले साल जून महीने में पैदा हुए भारत और चीन के बीच तनाव के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा की तरफ भारतीय सैनिकों की तैनाती रहती है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करने पर निर्धारित प्रक्रियाओं और परिस्थितियों के आधार पर निपटाया जा रहा है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने  वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था कि उसने अपने यहां महामारी को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन, वहां एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। हेबेई प्रांत में कई स्थानों पर संकमण के ताजा मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस प्रांत के 1.1 करोड़ की आबादी वाले शहर शिजियाझुआंग में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान शहर के नागरिकों को शहर की सीमा से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 5 हजार टेस्टिंग सेंटर भी बनाए गए हैं, ताकि हर नागरिक की जांच कराई जा सके। चीन का कहना है कि इसी तरह के सख्त नियमों के जरिए वह देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण को रोकने में सफल रहा है। 

चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान जितने मामले आए उतने पिछले पांच महीनों में किसी भी एक दिन में नहीं आए थे। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। 4,634 ने जान गंवाई है।

उधर, यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है। इटली, जर्मनी, पोलैंड आदि में भी संक्रमण की रफ्तार कायम है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 7 =