उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के गैंगस्टर शकील पर शिकंजा: गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार

मथुरा में नौहझील पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने गाजियाबाद के गैंगस्टर शकील पर शिकंजा कसते हुए उसके गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सदस्यों ने पिछले तीन माह में एक्सप्रेसवे के समीप वारदात दर वारदात कर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। पुलिस ने भी कड़ी मशक्कत के बाद गैंग की शिनाख्त की ओर एक योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी की।

पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से 138 सिलेंडर , 32 हज़ार नगद, 12 बोरी सरसों बरामद के अलावा वारदात में प्रयुक्त होने वाले मिनी ट्रक और हथियार भी किये बरामद।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी और जगह-जगह वाहन चेकिंग की गई इस दौरान मुखबिर की सूचना पर नोहझील पुलिस ने बरोट प्याऊ के समीप 9 बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए धर दबोचा पुलिस ने जब इन बदमाशों से पूछताछ की तो इन लोगों ने हाल ही के दिनों में की गई की गई चोरि की घटनाओं को कबूला।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि हाल ही के दिनों में नोहझील क्षेत्र में घटित हुई वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है जिसमें नौ बदमाशों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला चोरी करने से पहले उस जगह की रेकी अपने गैंग के लिए करती थी वही पूछताछ में यह भी पता चला है कि गैंग के सरगना सहित कई सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + seventeen =