पालिकाध्यक्ष ने २६ लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास किया
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष एवं विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संयुक्त रुप से रुड़की चुंगी से मदीना चौक लिंक रोड के मध्य जनकपुरी मोहल्ला में स्थित श्मशान घाट पर अंकन २६ लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए सभासदगण की गौरवमई मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ किया गया।
श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि मिट्टी भराव और चार दिवाके अलावा मृतक बच्चों को मिट्टी के सुपुर्द करने की भी व्यवस्था करें।
साथ ही मेन गेट ड्राइंग डिजाइन के आधार पर मानक एवं गुणवत्ता परक निर्माण कराए जाने के भी पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए इस अवसर पर ओम सिंह, अरविंद धनगर विपुल भटनागर, अमित बॉबी, हनी पाल, विकास गुप्ता सभासदगण के अलावा नौशाद कुरेशी, राजकुमार, अनु कुरेशी सभासद पति के अतिरिक्त लिपिक अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, ठेकेदार अंशुल सिरोही तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने पूरे परिवार के साथ जिला महिला चिकित्सा जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई. अस्पताल पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया और वहां पर मौजूद आम पब्लिक से उनका हालचाल जाना और सभी को मास्क लगाने हाथों को सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया
इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ पुष्पेंद्र अग्रवाल इंजीनियर अशोक अग्रवाल श्रीमती सरोज अग्रवाल श्रीमती पुष्पा गर्ग प्रभा अग्रवाल मंजू गर्ग मौजूद रहे तत्पश्चात श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अंसारोड पर जेसीबी मशीन एवं मैनुअली तली झाड़ नाले का निरीक्षण किया गया तथा नालों की सफाई के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।
मैनुअली नाला सफाई टीम के कार्य से प्रसन्न होकर पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें स्थल पर ही पुरस्कृत भी किया गया ।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ प्रवेज आलम एवं विपुल भटनागर सभासद गण के अतिरिक्त अंसारोड के व्यापारीगण उपस्थित रहे तथा व्यापारियों के द्वारा नाला सफाई एवं अंसारोड निर्माण कराए जाने पर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।

