Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने पद भार ग्रहण करने के साथ आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह की नीतियों पर चलते हुए जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर, युवा नेता पराग चौधरी, हंसराज जावला, अश्वनी खरब ओर भगत सिंह संग रहे। ज्ञात रहे कि जिला पंचायत चुनाव में पराजय के बाद अजित राठी के स्थान पर प्रभात तोमर को जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =