Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल में छात्र की रिहाई की मांग को लेकर आर्य समाज के लोगों ने कस्बा इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन

चरथावल। आर्य समाज के लोगों ने चरथावल अध्यक्ष अर्चित व मंत्री दर्पण आर्य के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे छात्र विशाल जूड़ की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति व विदेश मंत्रालय को सम्बोधित ज्ञापन कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी को सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

चरथावल कस्बे में आर्य समाज के लोगों ने चरथावल अध्यक्ष अर्चित व मंत्री दर्पण आर्य के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे छात्र विशाल जूड़ की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति व विदेश मंत्रालय को सम्बोधित ज्ञापन कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी को सौंपते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया में खालिस्तानी आतंकियों ने राष्ट्रध्वज का अपमान किया था।

जिसका ऑस्ट्रेलिया में अकेले भारत के विशाल जुड़ ने पुरजोर विरोध किया था जिसके चलते उन्हें कारावास दे दिया गया।

आर्य समाज के ने विशाल जूड़ की रिहाई के लिए राष्ट्रपति व विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर सुलभ, विवेक, अमन, राहुल, प्रभात, डॉ स्पर्श आदि युवाओं का सहयोग रहा।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =