Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

खतौली। Khatauli: बाईक चोर सीसी कैमरे की नजर मे कैद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर को पकडने की जुगत मे लग गई।
सूत्रो के अनुसार कस्बा स्थित सैनी विहार कालोनी मे एक व्यक्ति के घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गया। बताया जाता है कि यह मामला मकान के बाहर लगे सीसी कैमरे मे कैद हो गया।

बाईक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की मदद से बाईक चोरी के खुलासे के प्रयास मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + seven =