Jhansi News: शिक्षक ने 14 साल की छात्रा के साथ किया बलात्कार
Jhansi News: बिजौली स्थित विलेज इंटर कालेज के पास रहने वाला शिवम कुमार सैनी बिजौली में एक घर में तीन बच्चों को पढ़ाने जाता था। चार जनवरी को माका-पिता घर पर नहीं थे। शिवम पढ़ाने आया तो उसने दो बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी, जबकि 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा को रोक लिया। फिर कमरा बंद करके उसके साथ बलात्कार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शिक्षक फरार हो गया।
घटना के बाद छात्रा सहम गई। जब उसके माता पिता लौटकर घर आए तो उसने पूरे घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इस मामले में छात्रा के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक शिवम के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पीड़िता ने बयान दिया कि शिक्षक ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पुलिस ने बलात्कार की धारा भी बढ़ा दी।

