वैश्विक

Kerala: मानव बलि केस- काला जादू के नाम पर दे दी गई बलि,हत्या के बाद शरीर के अंगों को खा जाने की भी आशंका

Kerala–  पत्तनमतिट्टा जिले में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी है. इस बीच केरल मानव बलि केस में सबूत जुटाने के लिए एसआईटी की टीम आरोपी भगवल सिंह और लैला के घर पहुंची है. यहां पुलिस टीम 2 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस कुत्तों ‘माया’ और ‘मर्फी’ की मदद से परिसर की तलाशी ले रही है. तलाशी के दौरान परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा रही. इस घटना के बाद लोगों में काफी उत्सुकता दिखी है.

केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में दो महिलाओं की बलि देने का मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है. घटना पर केरल के मुख्य सचिव और केरल के डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले की जांच की स्थिति और पीड़ितों के परिवारों को भुगतान किए गए मुआवजे सहित 4 सप्ताह के भीतर इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है.

केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में काला जादू के नाम पर दो महिलाओं की बलि दे दी गई थी. आर्थिक मदद करने के नाम पर इन महिलाओं को बुलाया गया था, जिसके बाद उनका अपहरण किया गया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने महिलाओं के शवों के टुकड़े.टुकड़े कर घर के पीछे ही दबा दिया गया था. मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार.

एएनआई की एक खबर के मुताबिक कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा कि हमें जांच के दौरान पता चला शफी ही मुख्य साजिशकर्ता और इस घटना को अंजाम देने वाला है. उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि आरोपियों ने पीड़िता की हत्या करने के बाद शरीर के कुछ अंगों को खा भी लिया हो. इसकी जांच की जा रही है

लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है. मुख्य आरोपी शफी मानसिक तौर पर एक विकृत इंसान है. हम जांच कर रहे हैं कि क्या और भी आरोपी इस मामले में शामिल हैं और क्या ऐसे और भी मामले हुए हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =