फिल्मी चक्कर

ये बलात्कार है मेरे सपनों का..कंगना रनौत: टूटे हुए ऑफिस की तस्वीर शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत  के निधन के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. 

हाल ही में बीएमसी (BMC) ने कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस तहस-नहस कर दिया है जिसके बाद कंगना का गुस्सा सातवें आसमान पर है. अब बीएमसी की कार्यवाही के एक हफ्ते बाद कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने ऑफिस की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306512914564567042?s=20

इसके अलावा कंगना ने तीसरे ट्वीट में लिखा- ‘एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में, यह देखो क्या से क्या कर दिया मेरे घर को क्या यह बलात्कार नहीं?’

कंगना ने ट्विटर पर लगातार 4 ट्वीट शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने अपने ऑफिस को तोड़ने वाली घटना को बलात्कार का नाम दिया है. कंगना ने एक ट्वीट में अपने टूटे हुए ऑफिस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-

‘मेरे कर्म स्थान को शमशान बना दिया, न जाने कितने लोगों का रोज़गार छीन लिया, एक फ़िल्म यूनिट कई सौ लोगों को रोज़गार देतीं है, एक फ़िल्म रिलीज़ होकर थीएटर से लेकर पॉप्कॉर्न बेचने वाले का घर चलती है, हम सब से रोज़गार छीन के वो लोग आज #NationalUnemploymentDay17Sept मना रहे हैं.’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306495427856875521?s=20

9 सितंबर को बीएमसी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के पाली हिल स्थित ऑफिस को अवैध निर्माण के चलते तोडा दिया था. उस दौरान बीएमसी की टीम ने लगभग 2 घंटे तक हथौडे, जेसीबी मशीन और क्रेन से कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की.

वहीं कंगना ने बीएमसी की इस कार्रवाई पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है. अब 22 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होगी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21124 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =