फिल्मी चक्कर

Monalisa का ये गाना बढ़ा रहा है इंटरनेट का पारा

Monalisa की कातिलाना अदाएं फैंस के बीच खासा मशहूर हैं. इंस्टाग्राम पर जहां उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं, तो वहीं यूट्यूब पर उनके डांस मूव्स का जलवा बोलता है. उनके गानों का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज है. ऐसे में अब उनका एक और गाना इंटरनेट पर धमाका कर रहा है.

भोजपुरी से लेकर कई दूसरी भाषाओं के पर्दे पर अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मोनालिसा के गाने आए दिन ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं. ऐसे में उनका एक गाना ‘मोतिहारी जिला खड़े-खड़े ठोके किला’ ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है. इस गाने में मोनालिसा ने अपनी अदाओं का ऐसा जलवा बिखेरा है जिसे देखकर आपको भी पसीना आ जाएगा.

यह गाना है भोजपुरी फिल्म ‘देवरा भईल दीवाना’ (Devra Bhail Deewana) का, जिसमें मोनालिसा के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep R. Pandey Chintu) नजर आए हैं. गानें में मोनालिस ब्लैक व गोल्डन और पिंक व येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दी हैं.

वीडियो में उनके लटके-झटके ना सिर्फ स्टेज हिलाने का काम कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं. बताते चलें कि, इस गाने के बोल ना सिर्फ Rajkumar R. Pandey ने लिखे हैं, जबकि इसके म्यूजिक भी उन्होंने ही दिए हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 19 =