Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डेयरी और सीमेंट एजेंसी से हजारों का सामान चोरी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन शहर और जनपद में चोरों का आतंक रहता है। रात को सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नुमाइश कैम्प में चोरों ने जीने का दरवाजा तोड़कर डेयरी और सीमेंट एजेंसी से हजारों का सामान चोरी कर लिया। यहां चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई।

नुमाइश कैम्प में अशोक डूंगरा क्वीन डेयरी आइसक्रीम पार्लर के नाम से दुकान है। रात चोर छत के रास्ते से दुकान के जीने तक पहुँच गए और दरवाजा तोड़ दिया।

चोरों ने डेयरी में रखी २० हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों ने वहाँ बैठकर आइसक्रीम खाई और बियर भी पी।

इसके बाद चोरों ने बराबर में स्थित अरोरा सीमेंट एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए।

सुबह चोरी का पता चलने पर मोहल्लेवासियों में रोष फैल गया। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 8 =