अवैध रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने अवैध रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने वाले तीन बदमाशों को तीन बुलेटप्रूफ जैकेट व शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ कोतवाली प्रभारी दीपक चर्तुवेदी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थे
तभी उन्हे सूचना मिली कि मीरांपुर रोड पर स्थित बंद पडे ढाबे के टीनशेड के नीचे तीन बदमाश मौजूद है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने बताये गये स्थान की घेराबंदी की।
एसएसपी @AbhishekYadIPS और @muzafarnagarpol देहात नेपाल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में पहली बार पकड़े गए बुलेट प्रूफ जैकेट तस्कर, जानसठ थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी को मिली बड़ी सफलता. कुछ दिन पहले इसी गिरोह के पास से जानसठ पुलिस ने पांच पिस्टल भी किए थे बरामद pic.twitter.com/zAqsMTyU4U
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 28, 2020
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों सुनील चन्द्रा पुत्र चन्द्रपाल निवासी मौहल्ला पछाला कस्बा मीरांपुर मूल निवासी गांव हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर, मानसिंह पुत्र घसीटू निवासी कासमपुर खोला व श्यामकिशन मेहरा पुत्र स्व0 किशन मेहरा निवासी विकास विहार मोहनपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।
थाना जानसठ @muzafarnagarpol द्वारा 03 शातिर अवैध शस्त्र तश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। 02 तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर,3 बुलेट प्रुफ जैकेट(01 असली व 02 नकली) बरामद. pic.twitter.com/6rL0a37Lwb
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 28, 2020
उनके पास से तीन बुलेटप्रूफ जैकेट व दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकडे गये बदमाशों ने बताया कि 12/13 अक्टूबर की रात्रि में जानसठ पुलिस द्वारा पकडे गये रंजीत, मनीष ठाकुर व अमित ठाकुर उन्ही के गिरोह के सदस्य थे।
उक्त लोग अवैध शस्त्रों की सप्लाई का कारोबार करते है। आरोपियों ने बताया कि श्यामकिशन मेहरा बुलेटप्रूफ जैकेट की सप्लाई करता है सुनील व मानसिंह उससे बुलेटप्रूफ जैकेट लेने के लिए आये थे।
पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बुलेटप्रूफ जैकेट चेन्नई निवासी सुरेश से 50 से 55 हजार रूपये में खरीदकर लाता है और आगे 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 35 हजार में बेच देता है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद जैकेटों में एक असली व दो नकली है व असली जैकेट दिखाकर उसके साथ नकली जैकेट बेचने वाला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
