उत्तर प्रदेश

शामली में भयंकर हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

शामली। जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे के चलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो भाइयों समेत चार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के कस्बा बनत निवासी शुभम (13 वर्ष), उसका भाई संजीव (26 वर्ष), प्रवेश (16 वर्ष) व सुमित गुरुवार सुबह करीब 5ः30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

इसी दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के सामने बनत पुल के पास शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने चारों युवकों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया गया कि दो भाई शुभम और संजीव समेत तीन युवकों की मौत हुई है। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस के अनुसार चारों युवक कस्बा बनत से गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बाबरी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी नित्यानंद रॉय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। बाबरी थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nineteen =