Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रुड़की चुंगी से होते हुए पुलिस चौकी से दीपक पैलेस की तरफ से नालों की सफाई कराई

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल  द्वारा नगर में जल निकासी को ध्यान में रखते हुए आज रुड़की चुंगी से जेसीबी मशीन द्वारा अपने सामने खड़े होकर नालों की सफाई कराई रुड़की चुंगी से होते हुए पुलिस चौकी से दीपक पैलेस की तरफ से नालों की तली झाड़ सफाई कराई

स्थानीय लोगों एवं आने जाने वाले लोगों ने रुक कर पालिकाध्यक्ष का आभार जताया और सभी लोग काफी खुश नजर आए उसके बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड नंबर ३० में एक देंस रोड का उद्घाटन किया गया उद्घाटन के अवसर पर वार्ड के काफी लोग इकट्ठा थे

सड़क बनने से सभी लोग काफी खुश नजर आए और पालिका अध्यक्ष के नाम के नारे लगाए और फिर बाद में पूरे वार्ड का स्थानीय सभासद के साथ निरीक्षण किया इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा मैं आज भी इलेक्शन के समय अपने किए हुए वादों को पूरा कर रही हूं

जैसा कि हमने कहा था विकास किया है विकास करेंगे आप शहर की जनता ने बड़े ही प्यार से मुझे नगर की सेवा करने के लिए चेयरमैन के पद पर बिठाया है मैं हमेशा शहर वासियों की सेवा में खड़ी रहूंगी चाहे मुझे कितनी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़े

इसके बाद रुड़की रोड डिवाइडर पर कार्य कर रहे माली को पौधों की सही से देखभाल करने के लिए कहां गया और अपने सामने खड़े होकर कुछ पौधों की कटाई कराई इसके बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा रूक्कस् का निरीक्षण किया निरीक्षण के द्वारा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद सलेक चंद कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित हुए

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =