फिल्मी चक्कर

Tiger Shroff  की Heropanti 2 की रिलीज डेट….

Tiger Shroff  की पहली फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में टाइगर के साथ Kriti Sanon लीड रोल में नजर आईं थीं. टाइगर अब इस फिल्म की सीक्वल Heropanti 2 लेकर आ रहे हैं जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में टाइगर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे. टाइगर ने अब फिल्म Heropanti 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.

Heropanti 2: धमाकेदार एक्शन

Tiger Shroff   के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस बार टाइगर धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं. वह इस समय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने सेट की एक तस्वीर शेयर की है.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ईद के मौके पर रिलीज होगी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हीरोपंती का लेवल डबल होने वाला है. सबसे चैलेंजिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा हूं. इसकी झलक शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा है. हीरोपंती 2 ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फोटो में टाइगर एक चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने फैदर जैकेट पहनी हुई है और शेड्स लगाए हुए हैं. उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

हीरोपंती 2 (Heropanti 2) में होने वाले एक्शन सीन्स दर्शकों को हैरान कर देने वाले हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐसे एक्शन सीन्स होने वाले जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Beige कलर की साड़ी और कटस्लीव ब्लाउज में ढहाया कहर Samantha Ruth Prabh ने

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =