Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना में आज फिर दो लोगों की हुई मौत

बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे व क्षेत्र में आज फिर 2 लोगों की मौत होने की खबर है। इनकी मौत कैसे हुई इस बात को बताने को ना तो डॉक्टर ही तैयार हैं और ना ही परिजन कुछ बताने को तैयार हैं।

बताया जाता है कि 25 वर्षीय नीरज पाल निवासी मौहल्ला कृष्णापुरी बुढ़ाना 3 दिन पहले किसी बीमारी के चलते मुजफ्फरनगर के किसी हास्पिटल में भर्ती हुआ था।

आज बुधवार की सुबह उपचार के चलते उसकी मौत हो गई। दूसरी और बुढ़ाना कस्बे के खतौली मोड़ निवासी एक 60 वर्षीया महिला की भी किसी बीमारी के चलते मौत हो गई।

कुल मिलाकर कस्बा बुढ़ाना और आसपास के गांवों में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =