कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का १०३वां जन्मदिन मनाया
बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला बड़ी मस्जिद के समीप स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का १०३वां जन्मदिन यहां पर मौजूद कांग्रेसियों द्वारा बड़ी ही धूमधाम व हर्साल्लास के साथ मनाया गया।
यहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाक्टर जावेद उस्मानी ने कहा कि इन्दिरा गांधी का जन्म १९ नवम्बर सन १९१७ को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू फैमिली में हुआ था।
इनके पिता जवाहर लाल नेहरू व इनकी माता कमला नेहरू थी। इन्दिरा को उनका गांधी उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के बाद मिला था। इनका बापू मोहन दास करमचंद गाँधी से न तो खून का और न ही शादी के द्वारा कोई रिश्ता था।
इनके पितामह मोतीलाल नेहरू एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे।
यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प भी अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया। यहां डॉक्टर जावेद उस्मानी, अनिल दत्त शर्मा, डॉक्टर अतहर उस्मानी, इर्तजा सिद्दीकी, शाह आलम उस्मानी, कलीम उस्मानी, नाजिम गोरी, कलीम उस्मानी, मुईन अहमद, नायाब उस्मानी, डॉक्टर बुंदन, मुकर्रम व नफीस खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

