टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर हसीन पुत्र यासीन मुठभेड में घायल
मुज़फ्फरनगर। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायल कर दिया घायल बदमाश पहले भी गौ कशी में जेल जा चुका है
जानकारी मिली है कि शुक्रवार की देर शाम खतौली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि फुलत रोड पर गोकशी के लिए गोवंश को ले जाया जा रहा है पुलिस तुरंत फुलत रोड पर पहुंची
ओर घेराबंदी करने लगे तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,बचाओ में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी
पुलिस ने बताया कि बदमाश टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम हसीन पुत्र यासीन निवासी जैन नगर खतौली है। जो की पहले भी गोकशी में जेल जा चुका है
जिस पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है पुलिस ने बदमाश के पास से एक जिंदा बछड़ा, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा व गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
