Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना वायरसः डोर टू डोर का सर्वे किया,लोग टीम देखकर छुप जाते हैं-सर्वे टीम

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला क्षेत्र में २००० घरों का कोरोना वायरस के डोर टू डोर का सर्वे किया गया जिसमें घर घर जाकर महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पल्स ऑक्सीटोकस मीटर, थर्मल स्कैनिंग आदि जांच की गई

जिसमें यह अभियान २ दिन तक लद्धावाला क्षेत्र में चलेगा वही कल भी २००० मकानों का लक्ष्य रखा गया है जिसमें सीएमओ की ६० टीम घर-घर जाकर डोर टू डोर सर्वे कर रही है

इसी सन्दर्भ में कोरोनावायरस के डोर टू डोर सर्वे का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा निरीक्षण किया गया और आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए

वहीं जिलाधिकारी ने डोर टू डोर सर्वे टीम की महिलाओं से सर्वे के बारे में पूरी जानकारी ली . सर्वे टीम ने जिलाधिकारी से (सर्वे टीम की महिलाओं ने) बताया कि सर्वे करने में दिक्कतों का सामना आ रहा है

मकान के गेट नहीं खोले जाते हैं वही बीमारियां भी नहीं बताई जाती है लोग टीम देखकर छुप जाते हैं और जानकारी देने से मना करते हैं यह सबसे ज्यादा समस्या मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आ रही है

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इस समस्या का निदान करने का भी अधिकारी को निर्देश दिया

निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − one =