Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर की सीमा के थाना क्षेत्रों सहित मुख्य स्थानों का भ्रमण

मुजफ्फरनगर। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-१९) की रोकथाम के लिए डीएम सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा के थाना क्षेत्रों सहित मुख्य स्थानों का भ्रमण किया तथा ड्यूटी में सभी कर्मचारियों को बिना वजह घूम रहे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है

सभी को प्राप्त होने वाली सूचना से अधिकारीगणों को तत्काल सूचित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है, जिससे कोरोना वायरस को रोका जा सके तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण किया गया। जिला परिषद मार्किट में मौजूद सभी दवाईयों के थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह रिटेलर्स/मेडिकल स्टोर स्वामियों को ही दवाई दे, जिससे वहां भीड एकत्रित न हो तथा कोरोना वायरस से बचाव हो सके।

सभी जनपदवासियों को भी सूचित करना है कि जनपद में मेडिकल स्टोर हर समय खुले रहते है इसलिए अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले न की थोक विक्रेताओं से। जिला परिषद मार्किट या अन्य कोई भी थोक विक्रेता फुटकर में दवाई नही बेचेगा । अनावश्यक भीड न करे, नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले, पुलिस/प्रशासन का सहयोग करें।

अपने हाथों से किया खाना वितरण

3 Min 8 |मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने रुड़की रोड पर जो झोपड़ी में पड़े परिवार हैं उन सबको अपने हाथों से किया खाना वितरण एसएसपी ने कहा कि किसी भी गरीब को भूखा देखना नहीं चाहते

झोपड़ियों में कुछ परिवार ने एसएसपी को कहा कि बच्चों के लिए दूध नहीं है तो एसएसपी को उन परिवार वालों के लिए थाना सिविल लाइन थाना अध्यक्ष डीके त्यागी को कहा के इन परिवार वालों के लिए तुरंत दूध भिजवाया जाए एसएसपी के साथ सीओ हरीश भदोरिया थाना अध्यक्ष डीके त्यागी थाना कोतवाली अनिल कपूर वाली इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी चौकी इंचार्ज साथ रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =