उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे दंपती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागल थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बलियाखेड़ी रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती फ्लाईओवर के नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी अविनाश उर्फ चिंटू (26 वर्ष) पुत्र नैन सिंह अपनी पत्नी निशु (24 वर्ष) के साथ अपने गांव से गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे ही वे रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़े तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

जिससे दोनों उछलकर फ्लाईओवर के बीच छूटी जगह में करीब 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 7 =